शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बर्फबारी और वर्षा के आसार बनने लगे हैं। राज्य में अब फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है और इसके प्रभाव से राज्य में मौसम के खराब होगा। इसके चलते राज्य में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले व कम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की संभावना है। उधर, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्का हिमपात और कुछ निचले इलाकों में हल्की वर्षा हुई है। इससे प्रदेश में लोगों को ठंड से निजात नहीं मिल रही है।
आज से हिमालयी क्षेत्र में ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम के एक बार फिर तेवर बदलने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमानों में कहा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 और 23 फरवरी को राज्य के अधिकांश ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होगी, जबकि निचले इलाकों में बारिश का संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर भारी बर्फवारी और वर्षा तथा राज्य के कुछ निचले व मध्यम ऊंचाई वाले स्थानों पर अंधड़ चलने आसमानी बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।
