Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने आज ठियोग के शिलारू के मानन गांव में देवता मानणेश्वर जी के दर्शन किए। मंदिर कमेटी मानन, शिलारू के प्रधान भगवान दास, कमेटी के कारदारगण, शिलारू पंचायत की प्रधान रीता भारद्वाज, माहौरी पंचायत के प्रधान रोशन ठाकुर, शिलारू के पूर्व प्रधान संदीप भारद्वाज, ठाकुर जोगिन्दर सिंह, रूपलाल भारद्वाज व महिला मंडल छडैण, महिला मंडल शील करयाली, महिला मंडल मानन ने प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस कुलदीप सिंह राठौर का स्वागत किया। राठौर के साथ इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवन्त छाजटा, ठियोग हलके के प्रभारी सत्यजीत नेगी, ब्लॉक कांग्रेस ठियोग-कुमारसैन के अध्यक्ष कंवर नरेन्द्र सिंह, महासचिव संजीव भण्डारी, नगर परिषद ठियोग के अध्यक्ष विवेक थापर, कमलेश भारद्वाज, राजू ठाकुर इत्यादि थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *