शिमला। प्रदेश के कांगड़ा और शिमला जिले में वीरवार को भूकंप के हलके झटके आए। कांगड़ा जिले में आए भूकंप के झटके की रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 मापी गई। मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार शाम 6.4 बजे कांगड़ा जिले में भूकंप का हलका झटका आया। यह जमीन से 10 किमी. नीचे थे। इस झटके से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। विभाग के मुताबिक यह झटका बहुत ही हलका था। उधर, शिमला जिले में भी वीरवार को दोपहरबाद 2.55 बजे भूकंप का बहुत हलका झटका आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.5 थी और यह जमीन से 10 किमी. नीचे था। इस झटके से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
