शिमला। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सोमवार को गोवा विधानसभा के लिए हुए मतदान में भाग लिया। राज्यपाल ने लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर के साथ प्रातः वास्को-द-गामा विधानसभा क्षेत्र के तहत माता सैकेंडरी स्कूल, बैना स्थित बूथ नम्बर 7 में अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान के पश्चात, अनौपचरिक बातचीत में उन्होंने कहा-‘‘मतदान का उपयोग कर मैंने अपने दायित्व का निर्वहन किया है। मतदान राष्ट्रीय कर्तव्य है, जिसका उपयोग लोकतंत्र की मज़बूती के लिए हर नागरिक को करना चाहिए।’’
