Spread the love

शिमला। प्रदेश के कसौली हलके से पूर्व विधायक चमन लाल गाचली का निधन हो गया है। रविवार सुबह परवाणु स्थित अपने निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 1977 से 1982 तक कसौली से विधायक रहे थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व विधायक चमन लाल गाचली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है। 

उधर, स्वास्थ्य मंत्री व कसौली से विधायक डॉ. राजीव सैजल ने भी पूर्व विधायक चमन लाल गाचली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। डॉ. सैजल ने कहा कि चमन लाल गाचली जीवन पर्यन्त समाज के कमज़ोर वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित रहे तथा इस दिशा में उनके योगदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा। उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवगंत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *