Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार के वित्त विभाग ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी कर इसे मौजूदा दर 28 से 31 फीसदी कर दिया है। यह एक जुलाई 2021 से लागू माना जाएगा। राज्य सरकार के सभी नियमित कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। विभाग के अनुसार इस तीन प्रतिशत अतिरिक्त डीए का भुगतान मार्च में फरवरी 2022 के वेतन में नकद किया जाएगा, जबकि एक जुलाई 2021 से 31 जनवरी 2022 तक कर एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में डाला जाएगा। इस पर ब्याज एक मार्च 2022 से दिया जाएगा।
उधर, जो कर्मचारी इस बीच सेवानिवृत हुए या जिन्होंने जीपीएफ खाता बंद कर दिया है या जो कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम के तहत आते हैं, उन्हें डीए का एरियर एक जुलाई 2021 से लेकर मार्च में फरवरी के वेतन में नकद दिया जाएगा। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्यसचिव वित्त प्रबोध सक्सेना की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *