Spread the love

शिमला। हिमाचल नें कोरोना संक्रमण से 8 और मरीजों कि मौत हो गई है। चंबा, कांगड़ा और शिमला जिले में दाे-दाे मरीजों की मौत हुई है। वहीं कुल्लू और ऊना में इस संक्रमण से एक-एक मरीज ने दम ताेड़ा है। प्रदेश में काेराेना संक्रमण से मरने वालाें का आंकड़ा बढ़कर 3969 पहुंच गया है। 

उधर, पिछले 24 घंटे में काेराेना संक्रमण के 1714 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान शिमला जिला में सबसे ज्यादा 402 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में इस दौरान 349, मंडी में 224, सिरमाैर में 201, साेलन में 144, बिलासपुर में 111, हमीरपुर में 163, चंबा में 63, किन्नाैर में 20, कुल्लू में 51 और लाहाैल-स्पीति में काेराेना के 4 नए मरीज पाॅजिटिव पाए गए हैं। इससे प्रदेश में काेराेना संक्रमण का आंकड़ा बढ़ कर 269291 पहुंच गया है। राज्य में काेराेना संक्रमण के 9453 सक्रिय मरीज हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2005 मरीजाें ने इस संक्रमण से जंग जीती है और प्रदेश में इस संक्रमण से ठीक हाेने वालाें का आंकड़ा 255848 हो गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *