शिमला। शिमला जिले के कुमारसैन में कुमारसेन उपमंडल के ठेकेदारों ने अपनी यूनियन का गठन किया है। क्षेत्र के वरिष्ठ ठेकेदार महेंद्र पाल वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूनियन का गठन किया गया।
बैठक में मौजूद क्षेत्र के ठेकेदारों ने यूनियन की पूरी कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया। बैठक में ठेकेदार और पूर्व जिला परिषद सदस्य रीना ठाकुर को यूनियन का चेयरमैन चुना गया, जबकि कुमारसेन पंचायत के पूर्व प्रधान प्रवीण वर्मा को यूनियन का प्रधान चुना गया। बैठक में मिथिलेश बिष्ट को यूनियन का उप-प्रधान, सुरजीत भारद्वाज को सचिव, अक्षय गौतम व गिन्नी कंवर को सह-सचिव, राकेश खाची को कोषाध्यक्ष, अजय मस्ताना को सह कोषाध्यक्ष, सन्नी वर्मा, निखिल शर्मा को मीडिया प्रभारी चुना गया। वहीं, महेंद्र पाल वर्मा, विद्यादत्त गौतम, सोहन शर्मा, मदन चौहान, हेमंत वर्मा, ओपी मेहता, अनिल व बृजेश कैंथला को य़ूनियन का मुख्य सलाहकार चुना गया।
इस मौके पर ठेकेदारों की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। बैठक में ठेकेदारों की पेमेंट की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई और एम-फार्म के लंबित मामले पर भी विचार-विमर्श किया गया। यूनियन के प्रधान प्रवीण वर्मा ने सरकार से मांग की कि एम-फार्म के मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जाए और ठेकेदारों को बकाया पेमेंट का जल्द भुगतान किया जाए।
