Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक-1964 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हाॅकी टीम के पूर्व कप्तान पदमश्री चरणजीत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। चरणजीत सिंह ऊना जिला के अम्ब उप-मंडल के तहत मैड़ी के निवासी थे। उन्होंने वीरवार को अपने पैतृक स्थान में अन्तिम सांस ली। वह 92 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि चरणजीत सिंह एक शानदार खिलाड़ी थे। उन्हें खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पदमश्री और अर्जुन अवार्ड से अलंकृत किया गया था। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *