शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से मरीजों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में इस वायरस से 11 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा मौतें शिमला जिले में हुई हैं। यहां पर 5 मरीजों की इस वायरस से मौत हुई है। इनमें एक दो वर्ष की बच्ची और एक 22 वर्ष का युवा शामिल है। उधर, सोलन और मंडी जिले में इस दौरान 2-2 मरीजों की मौत हुई है। हमीरपुर और कांगड़ा जिले में एक-एक मरीज ने इस संक्रमण से जूझते हुए दम तोड़ा है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 3927 मरीजों की मौत हो चुकी है।
