Spread the love

कांगड़ा। प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आने वाले समय में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण खेलों का आयोजन किया जाएगा। इससे युवाओं की प्रतिभा और निखरेगी तथा युवा खेलों में आगे बढ़कर नाम कमाएंगे। वे क्षेत्र के गोरडा पंचायत के पक्का टियाला में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए कही।

 इस प्रतियोगिता का समापन मैच छतड़ी और भटियात के बीच खेला गया, जिसमें भटियात की कबड्डी की टीम विजेता रही और छतड़ी की टीम उप विजेता रही। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी और विजेता तथा उप विजेता की टीमों के खिलाड़ियों को ट्राफी दे कर सम्मानित किया।

केवल पठानिया ने अभिषेक जम्वाल को कबड्डी प्रतियोगिता करवाने के लिए उनकी पीठ थपथपाई और कहा कि ग्रामीण खेलों के ऐसे आयोजन करवाकर अच्छे खिलाड़ी निकलते हैं। साथ ही आगे आने वाले युवाओं को खेलों में आगे आने की भावना पैदा होती है। पठानिया ने कहा कि कबड्‌डी से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। साथ ही नियमबद्ध होकर खेलने से अनुशासन और नियम पालन करने की प्रवृत्ति उत्पन्न होती है। केवल पठानिया ने कहा कि स्कूल और कॉलेज में कबड्डी खेल का महत्व बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भी कबड्‌डी की प्रतियोगिताएं होती हैं। इस मौके पर बलवीर सिंह, टेक चन्द, जोगिन्दर पाल, कुलदीप सिंह, विनोद कुमार, विवेक कुमार, जोगिन्दर सिंह, संजय शर्मा, अमर सिंह आदि गणमान्य लोग व स्थानीय जनता मौजूद थी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *