शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से 7 और मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान चंबा जिले में दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं, शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना और सोलन जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 3892 मरीजों की मौत हो चुकी है।
उधर, प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 3148 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस सोलन जिले में सबसे अधिक 650 नए मामले पाजिटिव आए हैं। वहीं, कांगड़ा जिले में 497, शिमला में 421, मंडी में 361, ऊना में 258, सिरमौर में 240, हमीरपुर में 226, बिलासपुर में 183, किन्नौर में 122, कुल्लू में 118, चंबा में 70 और लाहौल-स्पीति जिले में 2 नए मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 252042 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 233188 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को 1861 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस के 14918 एक्टिव केस हैं।
