शिमला। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में हिमखंड खिसकने लगे हैं। मौसम के खुलने पर हिमखंड खिसलने का यह सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य आपदा प्रबंधन के मुताबिक जिला आपदा प्रबंधन लाहौल-स्पीति ने सूचित किया कि लाहौल घाटी में एनएच-3 पर रोपसांग नाला और मूलिंग पुल के पास दो स्थानों पर हिमखंड गिरे हैं। हिमखंड खिसकने से यह एनएच बंद हो गया है। सड़क से हिमखंड के मलबे को हटाने के लिए बीआरओ की टीम जुट गई हैं। हिमखंड गिरने से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
