Spread the love

शिमला। भाजपा ने इन दिनों राज्य में माइक्रो डोनेशन अभियान चला रखा है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता नमो एप के माध्यम से डोनेशन दे रहे हैं। डोनेशन अभियान को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी एक-एक हजार रुपए का दान दिया है। 

इस अभियान के तहत शनिवार को राजधानी शिमला में भाजपा ने लोअर बाजार में माइक्रो डोनेशन अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा विशेष रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिमला मंडल के महामंत्री गगन लखनपाल की।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा से बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में ‘माइक्रो डोनेशन’ अभियान चलाया है। इस अभियान को आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के निर्देशानुसार हिमाचल के सभी 74 मंडलों में चलाया गया। इस अभियान में भाजपा सोशल मीडिया एवं आईटी टीम का विशेष योगदान रहा है। इस अभियान के तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पार्टी कार्यकर्ताओं सहित देश के लोगों से 5 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक दान देने की अपील की है। 
कर्ण नंदा ने बताया कि माइक्रो डोनेशन अभियान की शुरुआत 25 दिसंबर अटल बिहार वाजपेयी की जयंती के अवसर पर हुई थी। इसका समापन दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में नमो ऐप के माध्यम से माइक्रो डोनेशन के लिए लोगों को जोड़ा है।

वहीं, भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक पुनीत शर्मा ने बताया की हिमाचल प्रदेश माइक्रो डोनेशन अभियान में पूरे देश में इस सप्ताह छठे स्थान पर रहा है। कार्यक्रम में जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष सुदीप महाजन, महामंत्री सुशील चौहान, रितलव, अनिता सूद, तरुण राणा, सनी लखनपाल, ममता गुप्ता, कल्याण, दीपक शर्मा एवं ऋषभ गुप्ता में भाग लिया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *