शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। बुधवार को प्रदेश में 1598 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। अब प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 6937 पहुंच गई है। वहीं, प्रदेश में मौत का आंकड़ा 3870 पहुंच गया है। प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद हिमाचल में सैंपल की संख्या 10 हजार पार हो गई है। बुधवार को 14726 लोगों की सैंपलिंग हुई है। जिला कांगड़ा, शिमला, मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर में कोरोना मामलों में इजाफा हो रहा है। वहीं, बुधवार को कांगड़ा जिले के टांडा मेडिकल कॉलेज में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई।
