Spread the love

शिमला। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने इस अवसर पर सुशासन दिवस के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन की प्रतिमा थे और अटल जी को पूरा देश व सभी राजनीतिक दल पसंद करता थे। उनका तो विपक्ष भी कायल था, यह अपनेआप में ऐतिहासिक है। वे शनिवार कोई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

सांसद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने शासनकाल में भारत को नई दिशा दी और पूरे विश्व में भारत की छवि को नई पहचान दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय देश विकट परिस्थितियों से गुज़र रहा था, देश में भ्रष्टाचार और कुशासन का बोलबाला था। उस समय अटल जी के विचारों ने देश को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि देश की जनता में सुशासन के प्रति विश्वास स्थापित करने का बड़ा काम अटल सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को पारदर्शी एवं ईमानदार सरकार दी।

इंदू गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को सुशासन दिवस घोषित कर अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश की छवि सुधारने का काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश से बिचौलियों की प्रथा को समाप्त किया, यह सच में सुशासन का एक बड़ा उदाहरण है। इस अवसर पर भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. चमन लाल गुप्ता ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर एक वक्तव्य व्यक्त किया। विवि के कुलपति सिकंदर कुमार ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन का समर्ण किया। 

इससे पहले इंदु गोस्वामी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति सिकंदर कुमार की उपस्थिति में हिमाचल विश्वविद्यालय में भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए। बाद में विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए नए आवासीय भवन बनाने के लिए प्रार्थना पत्र राज्यसभा सांसद को सौंपा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *