शिमला। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर जिलावार महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसमें पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर को जिला जालधर ग्रामीण, विजय चौहान को जिला मोगा, गोविंद शर्मा को जालंधर शहरी, मनोज पठानिया को जिला पठानकोट और विजय इंदर करण को जिला गुरदासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उधर, अनिल शर्मा को जिला रूपनगर, नरेश दास्टा को जिला कपूरथला, इंतजार अली को मलेर कोटला, संजय ठाकुर को पटियाला ग्रामीण, सुधीर सुमन को जिला फतेहगढ़ साहिब, सुमित शर्मा को जिला होशियारपुर की ज़िम्मेदारी दी गई है। ये सभी युवा नेता विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की मजबूती और चुनाव में किस तरह से प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करनी है, उसको लेकर जमीनी स्तर पर रणनीति तैयार करेंगे। पहली बार कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इतनी अहम जिम्मेदारी युवा नेताओं को दी है। कांग्रस शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए इन सभी नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी, कृष्णा अल्लावारू और अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है।
