शिमला। हिमाचल में कोरोना मामलों में और बढ़ोतरी हुई है। हमीरपुर में देरशाम 7 और मामले आए हैं। वहीं, कांगड़ा में तीन और चंबा में दो और मामले पाजिटिव आए हैं। इससे पहले हमीरपुर में 8 मामले आ चुके हैं और तीन शिमला में और एक ऊना जिले में पाजिटिव आया है। इस प्रकार राज्य में कुल 24 नए मामले आए हैं।
राज्य में अब कुल पाजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 247 हो गई है और इनमें से 175 एक्टिव मामले हैं। अभी तक इस रोग से कुल 63 मरीज ठीक हुए हैं और पांच लोगों की इस रोग से मौत हो चुकी है।
