Spread the love

शिमला। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंगलवार को राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से नगर निगम शिमला के सफाई कर्मियों को कंबल वितरित किए। रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रॉस समय-समय पर सामाजिक गतिविधियों से लेकर मानवता के लिए कार्य करता रहता है। उन्होंने कहा कि सर्दियों के दृष्टिगत करीब 1100 कंबल इन कर्मियों को वितरित किए गए हैं। शिमला नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल, राज्यपाल के सचिव प्रियातु मंडल, आयुक्त आशीष कोहली, उप-महापौर शैलेन्द्र चौहान, पार्षद तथा निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *