Spread the love

शिमला। ग्रीन न्यू शिमला सोसाइटी ने 14 नवंबर को ह्यूमन होप फाउंडेशन के साथ मिलकर बाल दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्रीन यू शिमला सोसाइटी के सदस्य प्रोफेसर पीके आहलूवालिया ने बच्चों को बाल दिवस की महत्ता के बारे में जानकारी दी।प्रो. आहलूवालिया ने बच्चों को बताया कि पंडित नेहरू ने अपनी सुपुत्री इंदिरा गांधी का भी फूल पौधों के प्रति लगाव पैदा किया था। वे इन्दिरा गांधी को जेल से पत्र लिखकर विभिन्न मुद्दों से उन्हें अवगत करवाते थे। “लैटरज़ फ्राॅम अ फादर टू हिज़ डाॅटर” नामक पुस्तक में ये सभी पत्र उपलब्ध हैं। लगभग आधे घंटे तक प्रो. आहलूवालिया ने बच्चों के साथ बातचीत की और पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ग्रीन न्यू शिमला के सचिव डॉ. अमरपाल कोछर ने सोसायटी की ओर बच्चों को रिफ्रेशमेंट बांटी। ह्यूमन होप सोसाइटी के संचालक विक्रम कंवर भी मौके पर मौजूद रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *