Spread the love

शिमला। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने शुक्रवार को चमियाना क्षेत्र में बन रहे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण कार्य के संबंध में आज बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को इस भवन एवं परिसर के कार्य को 15 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग 20 नवंबर तक अपने कार्यों की पूर्ति करें। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग कार्यों में तेजी लाते हुए किए जाने वाले कार्य भी इसी अवधि में पूर्ण करें। 
आदित्य नेगी ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के संबंध में सभी कार्यों की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को कार्य पूर्ति के लिए विशेष सहयोग की अपील की, ताकि जल्द से जल्द इस भवन का निर्माण किया जा सके। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान शिमला जल प्रबंधन निगम, लिमिटेड विद्युत विभाग तथा अन्य संबद्ध विभागों के उच्च अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिमला, कानून एवं व्यवस्था राहुल चौहान, तहसीलदार ग्रामीण दीक्षांत उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *