Spread the love

शिमला। हिमाचल में कोरोना संक्रमण से मरीजों की मौत के आंकड़ें में बढ़ोतरी ने चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण से राज्य में 10 और मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान ऊना जिले में 3, कांगड़ा, मंडी और शिमला जिले में दो-दो और हमीरपुर जिले में एक मरीज की मौत हुई है। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 3783 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, प्रदेश में वीरवार को कोरोना वायरस के 145 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 40, मंडी में 25, हमीरपुर में 23, ऊना में 22, बिलासपुर में 14, सोलन में 12, शिमला में 8 और कुल्लू में एक मामला पाजिटिव आया है। राज्य में कोरोना वायरस के कुल 225464 मामले हो चुके हैं। वीरवार को 168 मरीज स्वस्थ हुए हैं और प्रदेश में अब तक कुल 220536 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के 1128 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *