Spread the love

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला शहर के डाउन डेल बस्ती में एक आदमखोर तेंदुए द्वारा 5 साल की बच्ची को मारने की दुःखद घटना पर दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

राठौर ने शहर के साथ लगती बस्तियों में आदमखोर तेंदुए के बढ़ते खोफ पर चिंता व्यक्त करते हुए वन विभाग से इसे तुरंत पकड़ने को कहा है। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवार को फौरी आर्थिक राहत देने और ऐसी बस्तियों में उचित लाइट व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करने को कहा है, जिससे भविष्य में ऐसी हृदयविदारक घटनाओं से बचा जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *