Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कुशल जेठी ने प्रदेश की भाजपा सरकार को महंगाई, बेरोजगारी व किसानों-बागवानों के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के शासनकाल में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें, खाद्य वस्तुओं के दामों में वृद्धि व रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1000 रुपए के पार हो गए हैं। वहीं, अब डिपुओं में मिलने वाली दालों के दामों में भी वृद्धि कर भाजपा सरकार में प्रदेश की जनता की महंगाई से कमर तोड़ दी है। इसका जवाब प्रदेश की जनता आगामी 30 अक्टूबर को देगी। जेठी ने रविवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में किसानों-बागवानों के मुद्दे पर प्रदेश की भाजपा सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन काल में किसान-बागवान सड़कों पर बैठा अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन भाजपा सरकार चुप्पी साधे बैठी है। भाजपा शासनकाल के पिछले 4 वर्षों में प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है, लेकिन भाजपा की भगवाधारी सरकार बिहार और यूपी के लोगों को रोजगार दे रही है।

कुशल जेठी ने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना मुफ्त बेबी केयर किट पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के तहत उन लोगों को योजना का लाभ मिलता है, जिनके बच्चे सरकारी अस्पताल में जन्मे हो। उन्होंने कहा कि बेबी केयर किट के तहत जो 15 जरूरती वस्तुएं दी जाती हैं। उसका न्यूनतम खुदरा मुल्य 1074.98 रुपए है, जबकि जो वस्तुएं योजना के तहत दी जाती है, उनकी गुणवत्ता बहुत ही निम्न दर्जे की है। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता की वस्तुएं जोकि बेबी केयर किट में दी जाती है, उन्हें बाजार से खरीदने का मूल्य 500 रुपए से भी कम है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ है और इसकी सीबीआई जांच की जानी चाहिए तथा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *