Spread the love

शिमला। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर रिज, शिमला में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने जीवन में सत्य, अहिंसा, धर्म और भारतीय परम्पराओं को सत्यनिष्ठा से अपनाने के आदर्शों को स्थापित किया। गांधी जी एक महान व्यक्तित्व थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। उनकी जयंती पर हमें अपने जीवन में सादगी और देश के प्रति समर्पण रखने का संकल्प लेना चाहिए, जो उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा गांधी दर्शन पर एक फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इसके पश्चात, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सीटीओ चौक पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शिमला के खादी आश्रम में भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उसके पश्चात लिफ्ट के पास बने शिव मंदिर का दौरा कर सफाई अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर देशभक्ति गीत और भजन भी प्रस्तुत किए गए। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *