Spread the love

शिमला। भारतीय युवा कांग्रेस युवा भारत (यंग इंडिया) के बोल नाम से देशभर में प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। हिमाचल में इसकी शुरुआत वीरवार को पार्टी मुख्यालय से की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी ने की। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित बाबा इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे। अमित बाबा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यंग इंडिया के बोल नामक यह प्रतियोगिता पूरे देश में चलाई जा रही है। इसमें प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत राजनीतिक और सामाजिक जगत की बेहतर सोच और क्षमता वाले पढ़े लिखे युवाओं को जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर युवा कांग्रेस के प्रवक्ता के रूप में कार्य करने का मौका मिलेग। युवा कांग्रेस ने इस दौरान एक गूगल फ़ार्म लांच किया। इसे भर कर कोई भी ज़िला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। अमित बाबा ने हर ज़िला में प्रतियोगिता के आधार पर प्रवक्ता टीम चुनी जाएगी, जिसमें अनिवार्य रूप से एक महिला, एक अनुसूचित जाति और एक अनुसूचित जनजाति के सदस्य को चुना जाएगा। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर 14 नवम्बर को दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम में प्रदेश से चयनित सब सदस्यों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलेगा। उधर, निगम भंडारी ने बताया कि योग्य युवाओं को एक समान मौक़ा देने वाले इस कार्यक्रम को प्रदेश के हर कोने तक पहुंचाने और सफल बनाने के लिये प्रदेश पदाधिकारियों को क्षेत्र भार सौंपा जाएगा। इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया टीम की वाइस चेयरपर्सन शुभरा ज़िंटा, समन्वयक आशु हेमन्त शर्मा और महेश ठाकुर मैडी भी मौजूद रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *