Spread the love

शिमला। हिमाचल में आज कोरोना संक्रमण के 38 मामले पाजिटिव आए हैं। प्रदेश के जिला हमीरपुर में  आज कोरोना संक्रमित मामलों को लेकर काफी खराब रहा। हमीरपुर में सुबह से अब तक कुल 27 मामले कोरोना पॉजिटिव के सामने आ चुके हैं। डीसी हमीरपुर हरिकेश मीणा ने कहा कि जिला में कोविड-19 संक्रमित कुल 27 मामलों की पुष्टि अभी तक हुई है। इनमें से पांच प्रातः और पांच दोपहर को, छह दोपहरबाद, चार की सायंकाल को और सात संक्रमित मामलों की रिपोर्ट देर सायं को प्राप्त हुई है। 
उधऱ, कांगड़ा जिले में छह और सोलन जिले में पांच कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। कांगड़ा जिले में ज्वालामुखी का 41 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर क्षेत्र का 54 वर्षीय चालक, इंदौरा तहसील का 24 वर्षीय युवक, नगरोटा बगवां का 21 वर्षीय युवक, जयसिंहपुर का 57 वर्षीय व्यक्ति और भवारना का 36 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को परौर के संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था। इनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद इन्हें कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया गया है।

अब हिमाचल में कुल 90 एक्टिव मामले हो गए हैं। जबकि कुल कोरोना पाजिटिव की संख्या बढ़कर 148 हो गई है। 55 मरीज कोरोना की जंग जीतकर स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस रोग से राज्य में तीन लोगों की मौत हुई है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *