????????????????????????????????????
Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने  वीरवार को यहां पीएचडी चैम्बर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो-2021 का उद्घाटन किया। जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का दौरा किया और इस दौरान उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए उद्योगपतियों के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां उत्पादों को लोकप्रिय बनाने और उत्पादों को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को उनके घरों के समीप सर्वश्रेष्ठ उत्पाद प्राप्त करने का अवसर भी मिलता है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *