Spread the love

सोलन। बाहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट के आतिथ्य और पर्यटन प्रबंधन विभाग ने अपने अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इसमें बाहरा विवि के 11 छात्रों को देशभर के टॉप के होटल ग्रुप में स्थान मिला है। इनमें द ओबेरॉय, ताज, रैडिसन, लेमन ट्री जैसी विश्व स्तर पर संचालित होटल श्रृंखला शामिल है।

विकेश कश्यप, एचओडी आतिथ्य और पर्यटन प्रबंधन विभाग, बाहरा विश्वविद्यालय ने कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि महामारी ने वास्तव में पर्यटन उद्योग को प्रभावित किया है, इसके बावजूद वे हमेशा छात्रों के साथ अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा  करने की कोशिश करते हैं। वहीं बाहरा विवि के कुलपति डॉ. बीएस नागेंद्र पराशर भी छात्रों और शिक्षकों को इस जबरदस्त काम के लिए बधाई दी।

बाहरा विश्वविद्यालय के पीआरओ गौरव बाली ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण आतिथ्य क्षेत्र में समय कठिन है, लेकिन यह सेक्टर पुनरुद्धार की तरफ बढ़ रहा है। बाहरा विश्वविद्यालय हमेशा छात्रों को समान और सही अवसर देता है, ताकि वे स्थायी मंच प्राप्त करके अपने सपनों को पूरा कर सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय के छात्रों को और भी बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *