Spread the love

शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मनाएगी। यह बात भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण अभियान के रूप में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक मनाएगी।नंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उसके उपरांत 2014 में वह भारत के प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार अनेकों सेवा कार्यों का आयोजन करेगी। उन्होंने बताया कि सभी प्रदेश तथा जिला कार्यालयों पर प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
करण नंदा ने कहा कि भाजपा के सभी नेता प्रत्येक मंडल पर दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरित करेंगे। जिला स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगेंगे। प्रत्येक जिले में गरीब बस्तियों, अनाथालयों, अस्पतालों एवं वृद्धाश्रम में जाकर फलों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त में राशन बैग का वितरण व्यापक स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यक्रम में प्रभावी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा सभी जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित करेगा। वहीं, सभी मंडलों पर स्वच्छता के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *