Spread the love

शिमला। शिक्षा मंत्री ने आज भारतीय जनता पार्टी शिमला मंडल द्वारा छोटा शिमला एवं खलीनी में आयोजित कार्यक्रम में 76 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया, जिसमें योद्धाओं को सैनेटाइजर, मास्क, दस्ताने, फेस शिल्ड, पानी एवं स्नैक्स आदि वितरित किए। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने बताया कि कोरोना वायरस के इस दौर में डाॅक्टर, स्टाफ नर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ एवं सफाई कर्मचारी अपनी सेवा में जुटे हुए हैं लेकिन इन सब से पहले पुलिस का काम शुरू होता है, जिस से पुलिस के जवानों को संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है।
भारद्वाज ने बताया कि पुलिस के जवानों द्वारा इस कड़ी के साथ-साथ विभिन्न जगहों पर लोगों को खाना भी उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिससे इनका सम्मान करना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि इस महामारी के दौर में अदृश्य दुश्मन को परास्त करने में पुलिस के जवान सबसे पहले खड़े रहते हैं। शिक्षा मंत्री ने इस नेक कार्य के लिए भाजपा के कार्यक्ताओं को बधाई दी।
इस अवसर पर नगर निगम पार्षद विदुषी, एसएचओ छोटा शिमला प्रवीण ठाकुर, एसएचओ न्यू शिमला लक्ष्मण, महिला थाना प्रभारी बीसीएस दया गुलेरिया, जिला शिमला मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, महामंत्री सुशील, पन्ना प्रमुख अतुल पराशर, अंकुश चड्डा, पालक रमन विज, राज कुमार, सुरेंद्र गुप्ता, बूथ अध्यक्ष अरविंद, विनय सूद, राकेश विज, अश्वनी विज एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *