Spread the love

शिमला। वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष एवं प्रख्यात अंक ज्योतिषी पंडित शशिपाल डोगरा की एक और भविष्यवाणी सच साबित हुई है। उन्होंने 22 अगस्त, 2021 को सोशल मीडिया के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव होने पर आशंका जताई थी। चुनाव आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव न करवाने की घोषणा के बाद पंडित शशिपाल डोगरा की एक और भविष्यवाणी सच साबित हुई है। उन्होंने कहा था कि अंक ज्योतिष के अनुसार अगर प्रदेश सरकार ने उपचुनाव करवाने में देरी की तो यह उपचुनाव टल भी सकते हैं। 

पं. डोगरा ने कहा कि राहु के 4 अंक के चलते हिमाचल प्रदेश की दो प्रमुख पार्टियों भाजपा तथा कांग्रेस के लिए शुभ नहीं है। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि नेताओं का अपनी वाणी पर संयम नहीं रहेगा। इसका उदाहरण हमें पिछले दिनों पहले ही देखने व सुनने को मिला है। प्रदेश के बागवानी मंत्री द्वारा सेब बागवानों पर दिए बयान के बाद काफी हो हल्ला मचा। इसी के चलते शिमला जिला के ठियोग में बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का घेराव किया गया तथा विरोध प्रदर्शन भी किया गया। अंक ज्योतिषी पं. शशिपाल डोगरा की भविष्यवाणी को अगर देखें तो 22 अगस्त, 2021 को की गई उनकी भविष्यवाणी सटीक होती हुई नजर आ रही है। इससे पहले भी उन्होंने प्रदेश के प्रमुख घटनाक्रमों को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को पहले ही आगाह किया था। जो समय समय पर सच साबित हुई है।

पं. शशिपाल डोगरा लगातार अपनी सटीक भविष्यवाणियों से प्रदेश में पहले ही कई बार हलचल मचा चुके हैं। पं. डोगरा द्वारा अंक ज्योतिष के अनुसार की गई उनकी भविष्यवाणी का प्रदेश के चारों ओर चर्चा है। वह समय-समय पर प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं पर भी अपनी बेबाक राय रखते रहे हैं। इससे उनकी निष्पक्ष छवि भी लोगों में देखने को मिलती है। उनकी लगातार सच हो रही भविष्यवाणियों के चलते राजनीति में अपना भविष्य तलाशने वाले अनेक लोगों ने उनसे संपर्क बनाना शुरू कर दिया है। 

ग्रहों के अंकों के खेल में फिर उलझेगी हिमाचल की राजनीति

हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित उपचुनावों के न होने की घोषणा राजनीतिक उठापठक का दौर शुरू होगा। उपचुनाव न करवाने की घोषणा 4 सितंबर को हुई है। 4 अंक राहु का है। राहु बुद्धि भ्रमित योग बनाता है। सत्ता को उलझा कर रख देता है। वैसा हो भी रहा है। 4+9=13 और 1+3=4 राहु। 4+9+2+0+2+1, 1+8=9 अंक 1 सूर्य का अंक है और 8 शनि का अंक बनता है। सूर्य व शनि आपस में शत्रु हैं। 1 अंक सूर्य सत्ता का, 8 अंक शनि न्याय का अंक है। ऐसा लगता है कि जनता को न्याय नहीं मिलेगा और लोग नेताओं का विरोध करेंगे। 9 अंक मंगल का है। मंगल के कारण जनता में गुस्सा रहेगा। सत्ता में बैठे नेताओं का आपसी गतिरोध देखने को मिलेगा। इस कारण भाजपा के केंद्रीय नेताओं का हिमाचल सरकार पर वक्र दृष्टि का योग बना रहा है। राहु का प्रभाव इतना होगा की सत्ता में बैठे नेता भ्रमित होंगे। निर्णय नहीं ले पाएंगे, डर बना रहेगा। चुनाव के टल जाने के कारण विपक्ष के लिए भी परिवर्तन का योग शुरू हो गया है। इस कारण विपक्ष में बैठी कांग्रेस में भी नए समीकरण बनते नजर आ रहे है। चुनाव लड़ने की फिराक में बैठे अब संगठन में उलटफेर के लिए जुगाड़ लगाएंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *