Spread the love

शिमला। स्टूडेंट फॉर सेवा की हिमाचल इकाई ने प्रदेशभर में ‘पंछी हमारे मित्र’ नाम से एक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गर्मियों में पक्षियों के लिए घर के आस-पास दाना पानी की व्यवस्था करने का आह्वान किया जा रहा है। सप्ताह भर चलाए जा रहे अभियान का शुभारम्भ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सदस्य व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रोफ़ेसर डा. नागेश ठाकुर ने अपने घर से किया था।

स्टूडेंट्स फ़ॉर सेवा के प्रांत प्रमुख डॉ. राकेश शर्मा का कहना है कि प्राणी मात्र की, जीव जंतुओं की व पेड़ पौधों की सेवा करना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। हमारे बुजुर्ग सदियों से अपने आस पास के जीव जंतुओं, पशु पक्षियों के लिए खान-पान को व्यवस्था करते आए हैं। सेवा संस्कार की इसी परम्परा को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने, उन्हें इसमें भागीदार बनाने व इसी संस्कृति को संजोने का काम स्टूडेंट्स फ़ॉर सेवा कर रही है।  उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स फ़ॉर सेवा ने यह अभियान 17 मई को शुरू किया है और 24 मई तक चलेगा। उन्होंने सभी प्रदेशवासियो से अपील की कि वे अपने घर के आस-पास या छत पर एक पानी का पात्र रखें और पक्षियों के लिए पानी व खाने का इंतज़ाम करे, ताकि पक्षियों को गर्मियों में दाना-पानी की कोई कमी न हो। 

डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि भले ही यह अभियान एक सप्ताह चलेगा, लेकिन इस अभियान के ज़रिए उनका लक्ष्य है कि यह परम्परा और आदत हम सब की दिनचर्या का अभिन्न अंग बन जाए। उन्होंने सभी से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *