Spread the love

ऊना। ग्रामीण विकास, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ऊना जिला में चल रही विभिन्न परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए, ताकि धन और समय की बचत हो सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के चलते इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन देरी से हुआ है, लेकिन भविष्य में प्रत्येक तीन माह बाद इस बैठक का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी मुद्दे शिकायत निवारण समिति के समक्ष उठाए गए हैं, उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा अगली बैठक में पूरी तैयारी के साथ आएं। वे मंगलवार को ऊना में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। बैठक के दौरान 31 पुराने मदों और 18 नए मदों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में बडूही-जोल-खुरवाई रोड पर ओवरलोड होकर गुजरने वाले वाहनों की वजह से सड़क खराब होने का मुद्दा उठाया गया। इसका संज्ञान लेते हुए वीरेंद्र कंवर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र सड़क की मुरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुराना बस स्टैंड ऊना से हमीरपुर रोड़ व ऊना स्थानीय बाजार की सड़क किनारें पैदल चलने वालों के लिए सड़क के दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण किया जाए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पडे़। इसके अतिरिक्त उन्होंने पुलिस विभाग को हाईवे पर नाॅन पार्किंग जोन पर खडे वाहनों का चालान करने और उनके विरूद्ध कानूनी कारवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को एक माह का प्रत्येक माह समय पर बिल बांटने के निर्देश दिए।वीरेंद्र कंवर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा त्वरित निपटने वाली समस्याओं को शीघ्र सुलझाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया कि वे विभागीय स्तर पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करें और आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें।
इस बैठक में अध्यक्ष छठे राज्य वित्तायोग सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलवीर सिंह, सतपाल सिंह रायजादा, उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास राम कुमार, उपाध्यक्ष जिला परिषद नीलम कुमारी, अध्यक्ष नगर परिषद पुष्पा देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा,  उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी ऊना अर्जित सेन व जिला के सभी एसडीएम सहित सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *