शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 19 अगस्त से हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह सात जिलों का प्रवास करेंगे। अनुराग ठाकुर का यह दौरा जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के तहत हो रहा है और प्रदेश भाजपा ने इसकी तैयारी कर ली है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जन आशीर्वाद यात्रा के प्रदेश प्रभारी संजीव कटवाल ने बताया कि अनुराग ठाकुर 19 अगस्त को हिमाचल पहुंच रहे हैं। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विधायक, 2017 के प्रत्याशी, चेयरमैन, वाईस चेयरमैन, जन प्रतिनिधि, प्रदेश, ज़िला व मंडल के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता अपने-अपने मंडल में इस यात्रा का स्वागत करेंगे।
कटवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक व चेयरमैन, वाईस चेयरमैन एवं सिरमौर ज़िला के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं उनका ढोल नगाड़ों के साथ 19 अगस्त को हिमाचल भवन चंडीगढ़ में स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उसी दिन 11 बजे ओल्ड बस स्टैंड परवाणु में प्रवेश करेगी, जहां प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल, सोलन ज़िला के विधायक, चेयरमैन, वाईस चेयरमैन एवं ज़िला सोलन एवं कसौली मंडल के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। यात्रा 12 बजे धर्मपुर पहुंचेगी और दोपहर 2:15 बजे सर्किट हाउस सोलन पहुंचेगी, जहां सोलन मंडल द्वारा केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री का 3:15 बजे मुख्य बाजार कंडाघाट और सांय 4 बजे मुख्य बाजार शोघी पहुंचने पर शिमला ग्रामीण मंडल स्वागत करेगा। उन्होंने बताया की शाम 4:30 बजे अनुराग ठाकुर होटल पीटरहॉफ शिमला पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री सुरेश भारद्वज एवं ज़िला व शिमला मंडल उनका स्वागत करेंगे। उसके उपरांत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर पीटरहॉफ शिमला में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
संजीव कटवाल ने बताया कि यात्रा के दूसरे दिन 20 अगस्त को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रातः 9:50 पर भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर पहुंचेंगे। इसके बाद 10:15 बजे शिमला ग्रामीण के तहत घणाहट्टी बाजार में शिमला ग्रामीण मंडल केंद्र मंत्री का स्वागत करेगा। उन्होंने बताया की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 10:30 बजे जिला गलोग पहुंचेंगे, जहां वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके उपरांत 12 बजे वह दाड़लाघाट, 12:30 भराड़ीघाट, 12:40 पर ज़िला बिलापुर के नमहोल पहुंचेंगे, जहां पर खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग व जिला बिलापुर के सभी विधायक, स्थानीय कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे।कटवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री 2 बजे नौणी, 2:30 बजे मुख्य बाजार बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व वह शहीदी स्मारक में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर 4 बजे घाघस, 4:30 पर बरमाणा पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यकर्ता करते उनका स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला मंडी के सुंदरनगर में केंद्रीय मंत्री 5 बजे पहुंचेंगे, जहां सुंदरनगर भाजपा मंडल उनका स्वागत करेगा। इसके उपरांत 5:15 बजे धनोटू चौक में नाचन मंडल, 5:30 बजे मुख्य बाजार नेरचौक में बल्ह मंडल, 6 बजे सर्किट हाउस मंडी में मंडी मंडल केंद्रीय मंत्री का स्वागत करेगा।कार्यक्रम प्रभारी संजीव अटवाल ने बताया कि यात्रा के तीसरे दिन 21 अगस्त को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सुबह 10:30 बजे पद्धर बाजार पहुंचेंगे और वहां उनका स्थानीय कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। 11:30 बजे वे जोगिन्दरनगर बाजार पहुंचेंगे और वहां जोगिन्दरनगर मंडल, 12 बजे चौंतडा, 1 बजे बैजनाथ बाजार, 2 बजे पड़ियाखर, 2:30 बनूरी, 2:45 चढ़ियार चौक में स्थानीय कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। वे 3 बजे मुख्य बाजार पालमपुर पहुंचेंगे और वहां पालमपुर मंडल उनका स्वागत करेगा। अनुराग ठाकुर का उसी दिन 4 बजे अरला संगम पैलेस में सुलह मंडल, 4:15 पर मला, 4:30 पर डाढ़, 4:45 चामुंडा मंदिर में स्वागत होगा और वे 5:45 बजे सर्किट हाउस धर्मशाला पहुंचेंगे, जहां धर्मशाला मंडल उनका स्वागत करेगा।
संजीव कटवाल ने बताया कि यात्रा के चौथे दिन 22 अगस्त को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 10 बजे गग्गल, 10:30 पर कांगड़ा, 11 बजे रानीताल, 11:15 पर पाईसा, 11:30 बजे देहरिया, 12 बजे जवालामुखी, 12:15 पर कुंडलीधार, 12:30 बजे हनुमान चौक देहरा, 1 बजे नैहरनपुखर और 1:55 बजे प्रागपुर पहुंचेंगे। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत होगा। केंद्रीय मंत्री 2:55 बजे कलोहा, 2:30 पर रक्कड़, 3 बजे कलूर, 3:15 पर नादौन, 3:30 पर जलाडी, 3:45 पर भुम्पल, 4 बजे नोहंगी, 4:15 पर रंगस, 4:30 पर झनियारी, 4:35 पर पक्का भोर जांच स्थानीय कार्यकर्ता और 4:45 पर सर्किट हाउस हमीरपुर पहुंचेंगे। संजीव कटवाल ने बताया कि यात्रा का अंतिम और पांचवे दिन 23 अगस्त को केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर प्रातः 9 बजे समीरपुर पहुंचेंगे, जहां समीरपुर मंडल उनका स्वागत करेगा। इसके बाद वे 9:30 अवाह देवी, 10 पर संगरोह, 10:15 पर पनजोत, 10:20 बजे बराडा, 10:30 पर झंनिकर, 10:45 पर बारी मंदिर, 10:50 पर टौणी देवी, 10:55 बजे थाना दरोगण, 11 पर कोट, 11:05 कलजड़ी देवी पहुंचेंगे। उनका कहना था कि 11:15 पर केंद्रीय मंत्री गांधी चौक हमीरपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह 1 बजे मोरसू, 1:15 पर रेस्ट हाउस भोटा, 2:30 पर सलोणी, 2:45 पर मैहरे, 4 बजे लठियाणी, 4:15 पर बंगाणा, 4:45 पर थानाकलां, 5 बजे पर खुरवाई, 5:10 पर कोटलाकलां, 6 बजे ऊना, 7 देहला और 7:45 बजे मैहतपुर पहुंचेंगे और इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया जाएगा। संजीव कटवाल ने बताया की यह यात्रा चारों लोकसभा क्षेत्रों से होती हुई 630 किलोमीटर चलेगी।
