रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने निचार तहसील के ऊरनी गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विष्णु मंदिर, बद्री नारायण मंदिर, नाग देवता मंदिर, खेल मैदान, कम्युनिटी भवन आदि का निरीक्षण किया तथा ग्राम वासियों को प्रदेश सरकार द्वारा हर यथासंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
सूरत नेगी ने ग्राम वासियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी व विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला के समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार सदैव तत्पर रही है व लोगों को हर सुविधा प्रदान करना ही प्रदेश सरकारी की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही आम जनता के लिए विभिन्न लाभ सेवाओं से भी अवगत करवाया।
इस दौरान कार्यक्रम में निचार भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय नेगी, मंडल महामंत्री योगराज, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण, जिला संयोजक आईटी सेल रवि भूत, कमेटी अध्यक्ष व अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
