रिकांगपिओ। एकलव्य आदर्श आवासीय पाठशाला निचार जिला किन्नौर की प्रधानाचार्य गीतांजली ने आज यहां बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 में छठी कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 29 अगस्त, 2021 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निचार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांग पिओ व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूह में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा के दौरान कोविड-19 के मानक नियमों को पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा।
