Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से दो और मरीजों की मौत हो गई। ये मौतें मंडी और चंबा जिलों में जिले में हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 3504 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 116 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान मंडी जिले में 32, चंबा में 25, कांगड़ा में 22, शिमला में 15, बिलासपुर में 6, किन्नौर में 4, कुल्लू व सिरमौर जिले में 3-3, हमीरपुर व सोलन जिले में 2-2 और लाहौल-स्पीति व ऊना जिलों में एक-एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 205499 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 201026 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और बुधवार को 84 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के 953 एक्टिव केस रह गए हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *