Spread the love

शिमला। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के अन्य सांसदों के साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से नई दिल्ली में भेंट की।केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद किशन कपूर, सुरेश कश्यप और राज्यसभा सांसद इन्दु गोस्वामी ने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनका मार्गदर्शन हिमाचल प्रदेश के विकास में सहायक सिद्ध होगा।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्यपाल ने हिमाचल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उनसे विस्तृत चर्चा की। हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *