Spread the love

शिमला। प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस ने भारत रत्न नहीं दिया, वह नहीं चाहते थे कि डॉक्टर अंबेडकर को भारत रत्न मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समाज को अलग करने का जो बीज डाला है उसे नष्ट करने का बड़ा प्रयास भाजपा द्वारा किया गया। 70 सालों में समाज को तोड़ने के अनेकों प्रयास हुए, लेकिन जोड़ने का प्रयास भाजपा द्वारा किया गया। वे वीरवार को सोलन जिले के कसौली में आयोजित प्रदेश भाजपा की अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित कर रहे थे। 

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 17 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें से 13 पर भाजपा का कब्जा है और आने वाले 2022 के चुनाव में 17 की 17 सीटें भाजपा की जीत होंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल वोट बैंक आधारित राजनीति की है, लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं किया। सामाजिक समरसता को लेकर भाजपा ने अनेकों कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को अनुसूचित जाति वर्ग से बनाया है, भाजपा ने इस वर्ग का हमेशा मान बढ़ाया है। 

प्रदेश भाजपा प्रभारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहब की जन्मस्थली पर स्मारक बनाया, लंदन में उस भवन को भी स्मारक बनाया गया, जिसमें रहकर बाबा साहब लंदन में पड़े थे और जहां जहां बाबासाहेब रहे, उन स्थलों को तीर्थ बनाया गया। खन्ना ने कहा कि भाजपा को हिमाचल में उस मिथक को तोड़ना है कि यहां कोई सरकार रिपीट नहीं करती। उन्होंने कहा कि 2022 में एक बार फिर भाजपा की सरकार को बनाना है। यही नहीं, 2027 में भी हम भाजपा की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार ने अनेकों जन कल्याण की योजनाएं हिमाचल प्रदेश में शुरू की है और वे  सम्मान के साथ सिर उठाकर वोट मांगने जा सकते हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *