Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रधान संजीव शर्मा की अध्यक्षता में मुख्य सचिव अनिल खाची से भेंट की। संगठन ने मुख्य सचिव से अनुबंध कर्मचारियों के नियमितिकरण के लिए तीन साल अवधि को घटाकर दो साल करने का अनुरोध किया। साथ ही वरिष्ठ सहायकों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में 10 साल की निर्धारित सेवा अवधि को घटाकर 7 साल करने बारे अधिसूचना जल्द जारी करने का भी आग्रह किया। 

संघ ने मुख्य सचिव को अवगत करवाया कि अप्रैल 2021 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संघ के प्रतिनिधिमण्डल को आश्वासन दिया था कि सितम्बर 2021 को अनुबंध की अवधि 2 वर्ष कर दी जाएगी। संघ ने यह भी अवगत करवाया कि यदि इस साल अनुबंध की अवधि 3 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष की जाती है तो उसका लाभ निश्चित तौर पर कर्मचारियों को होगा, क्योंकि यदि सरकार अगले वर्ष इस अवधि को कम करती है तो इसका लाभ कर्मचारियों को नहीं होगा। संघ का कहना था कि 2020 में बहुत कम भर्तियां अनुबंध पर हुई है तथा अनुबंध पर लगे कर्मचारियों की अवधि लगभग तीन वर्ष पूर्ण हो जाएगी।

संंघ के प्रधान संजीव शर्मा और महासचिव कमल कृष्ण शर्मा ने कहा कि मुख्य सचिव ने संघ को आश्वासन दिया कि वे इन मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे तथा इनको पूरा करने का प्रयास करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *