Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं प्रधान निजी सचिव डाॅ. आरएन बत्ता की धर्मपत्नी राजेश्वरी बत्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। राजेश्वरी बत्ता ने लम्बी बीमारी के बाद बुधवार प्रातः अंतिम सांस ली। वह 58 वर्ष की थीं। मुख्यमंत्री ने डाॅ. बत्ता के आवास पर जाकर उनके परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने के लिए प्रार्थना की। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *