Spread the love

शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह को आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं व भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दर्शन करते हुए, जब तक सूरज चांद रहेगा, वीरभद्र तेरा नाम रहेगा, के उद्घोष के बीच नम आंखों से उनके पार्थिव शरीर को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, छत्तीसगढ़ सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंह देव सहित अनेक कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों, जिलों से आये जिलाध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने नेता को उनके पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित करे उन्हें अपने श्रद्धा सुमन भेंट किये। कांग्रेस कार्यालय में भारी संख्या में पार्टी समर्थकों ने वीरभद्र सिंह के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें अपनी नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *