शिमला। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी से सोमवार को यहां उनके कार्यालय कक्ष में ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता अंडर-11 (बालिका) में शिमला जिला की विजेता टिया बेदी ने भेंट की। उपायुक्त ने उन्हें बधाई दी तथा शतरंज खेल की महतता पर बल दिया, जिससे बौद्धिक एवं मानसिक विकास को संबल मिलता है तथा पूर्ण व्यक्तित्व का विकास संभव होता है।
शतरंज प्रतियोगिता की विजेता टिया बेदी ऑकलैंड हाउस स्कूल की छात्रा है तथा राज्य स्कूल प्रतियोगिता में भी उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। डीसी ने टिया बेदी को भविष्य में अधिक प्रतियोगिताएं में विजयी होने के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर टिया बेदी के अभिभावक कर्नल अमित बेदी व माता डा. पूजा बेदी भी उपस्थित थी।
