Spread the love

रिकांगपिओ। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में 500 लीटर प्रति मिनट क्षमता के पी.एस.ए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के स्थल को भी जांचा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को पी.एस.ए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के लिए शीघ्र ढांचा तैयार करने के निर्देश दिए। 
डीसी ने बताया कि पी.एस.ए ऑक्सीजन संयंत्र के स्थापित होने से रिकांगपिओ स्थित डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर सहित यहां अन्य वार्डों में दाखिल होने वाले मरीजों को पाईप लाईन के माध्यम से निर्वाध ऑक्सीजन उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जिला में यह पहला पी.एस.ए ऑक्सीजन संयंत्र होगा। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र का निर्माण काॅरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से किया जा रहा है।
उपायुक्त ने इसके उपरान्त जिला आयुर्वैदिक अस्पताल का भी दौरा किया। उन्होंने जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में प्रधानमंत्री केयर फंड से स्थापित होने वाले 250 लीटर प्रति मिनट क्षमता के पी.एस.ए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के लिए स्थल का भी चयन किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को पी.एस.ए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के लिए शीघ्र ढांचा तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. अशोक चंद्र, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अंशुल चौधरी भी उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *