शिमला। भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला के जिलाध्यक्ष रवि मैहता व शिमला ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत जिला व मण्डल कार्यकारिणी में विस्तार किया है। इसके अनुसार ललित ठाकुर को जिला शिमला का मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया है।
भाजपा नेताओं ने बताया कि बाॅबी बंसल को शिमला ग्रामीण मण्डल की महिला मोर्चा अध्यक्षा का दायित्व सौंपा गया है तथा संदीप ठाकुर (टुटू) को शिमला ग्रामीण मण्डल में सचिव नियुक्त किया गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
