Spread the love

हमीरपुर। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार दोपहर बाद हमीरपुर के सर्किट हाउस में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकांश जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया, जबकि अन्य जनसमस्याओं का भी अतिशीघ्र निवारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए। इस दौरान कई क्षेत्रों के जनप्रतिनिधिमंडलों ने भी केंद्रीय मंत्री से भेंट तथा उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं एवं मांगों से अवगत करवाया।

इस अवसर पर विधायक नरेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, उपाध्यक्ष नरेश कुमार, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा, उपायुक्त देबश्वेता बनिक, एडीएम जितेंद्र सांजटा, अन्य अधिकारी, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, भाजपा पदाधिकारी नरेंद्र अत्री, जिला महामंत्री हरीश शर्मा, अभयवीर लवली और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अन्य भाजपा नेताओं के साथ स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर के घर भी गए और उन्होंने बीते दिनों हुए नरेंद्र ठाकुर की माता के देहावसान पर शोक व्यक्त किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *