शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस से 6 और मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कांगड़ा व मंडी जिलों में 2-2, बिलासपुर व चंबा जिलों में एक-एक मरीज की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 3455 मरीजों की मौत हो चुकी है।
उधर, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 184 नए मामले पाजिटिव आए हैं। शिमला जिले में 37, चंबा में 28, कांगड़ा व कुल्लू जिलों में 25-25, मंडी में 24, हमीरपुर में 17, किन्नौर में 7, सोलन में 6, सिरमौर व ऊना जिलों में 5-5, बिलासपुर में 3 और लाहौल-स्पीति जिले में 2 मामले पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 201547 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 196178 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 249 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के 1885 एक्टिव केस रह गए हैं।
