Spread the love

शिमला। हिमाचल कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से दो मरीजों की मौत हुई। हमीरपुर व मंडी जिलों में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। प्रदेश में इस वायरस से अब तक कुल 3447 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस के 161 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान चंबा में 29, कुल्लू में 24, कांगड़ा में 20, मंडी में 17, हमीरपुर में 16, शिमला में 13, सिरमौर में 10, बिलासपुर और सोलन जिलों में 9-9, ऊना में 7, किन्नौर में 4 और लाहौल-स्पीति जिले में 3 मामले पाजिटिव आए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के कुल 201210 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 195611 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वीरवार को 322 मरीज ठीक हुए हैं और अब राज्य में कोरोना वायरस के 2123 एक्टिव केस रह गए हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *