शिमला।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण करेगा। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, ब्लाॅक अध्यक्षों के साथ उचित समन्वय स्थापित कर वीरभद्र सिंह लंबी उम्र के लिए ‘‘सेवादल का योद्धा, लगाएगा पौधा’’ कार्यक्रम चलाएगा। साथ ही नजदीक की गौशाला में जाकर गऊओं को चारा देने के कार्यक्रम करेगा।सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि वीरभद्र सिंह हिमाचल के एक राज परिवार से होने पर भी एक सादा जीवन व्यतीत करते हैं। उनकी छवि हमेशा ही एक कद्दावर नेता की रही है, जिस कारण उन्होंने लोगों के जीवन में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। वह कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं, जिनके नेतृत्व में हमेशा कांग्रेस पार्टी ने हमेशा प्रदेश में सरकार बनाई है। अनुराग ने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश के लोगों के लिए हमेशा एक मागदर्शक रहे हैं।
